CBLU News
Training/Placement
Tenders
Admissions News
Results News
Recruitment News
28 जनवरी भिवानी,फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री में सिर्फ बी फार्मा सरीखी डिग्री धारकों को ही जगह नहीं मिलती है बल्कि कैमिस्ट्री, जूलोजी और बॉटनी वाले युवाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। ये अवसर अनुसंधान, शोध और फार्मा प्रोडक्शन से संबंधित हो सकते हैं। लेकिन अन्य क्षेत्रों की भांति मार्केटिंग के ट्रेण्ड लोगों की इसमें अहम् भूमिका होती है, इस तथ्य को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं ये विचार चण्डीगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी के सहायक प्रोफेसर डॉ.चन्द्रपकाश ने चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के सभागार में विवि की ट्रेंनिग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यवक्ता विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहे।प्रो.संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षात्कार का बेहतर प्रस्तुतिकरण आपको रोजगार में सफलता दिलाने में सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत एवं लग्न से अध्ययन करने आह्वान किया। डॉ.अखलॉक ने विद्यार्थियों को साक्षात्कार एवं रोजगार में सफलता के टिप्स बताये। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.ललिता गुप्ता ने की। विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी डॉ.सोनिया ग्रोवर ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो.आर.के मित्तल के कुशल नेतृत्व एवं कुलसचिव डॉ.जितेन्द्र भारद्वाज के कुशल मार्गदर्शन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल का गठन किया गया है ताकि विद्यार्थियों को सही रोजगार एवं दिशा मिल सके।
Related Stories
-
हरियाणवी फिल्मों में अपना भविष्य संवारे युवा: डॉ.जितेन्द्र भारद्वाज
-
कृषि की ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग से अपनी आमदनी बढ़ायें किसान: ओमप्रकाश धनखड़
-
One Day workshop on Intellectual Property Rights on 07 February, 2020
-
फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं: डॉ.चन्द्रप्रकाश
-
SPANDAN 2020 – Inter College Management Fest


Our Achievements
0
Patent
0
Ph.D Programs
0
Acre Area
0
PG Courses
0
+