Medanta Set Up Health Camp at CBLU


चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में मेदांता अस्पताल ने लगाया हैल्थ कैंप
विश्वविद्यालय से लगभग दो सौ शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों सहित विधार्थियों का स्वास्थ्य जांचा गया
मेदांता अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ.चेतन शर्मा एवं उनकी टीम ने जांचा स्वास्थ्य
हैल्थ कैंप में निशुल्क ब्लडप्रेशर, शुगर, ईसीजी जांच की गई और परामर्श दिया गया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.के मित्तल ने किया हैल्थ कैंप का उद्घाटन
कर्मचारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक ने रोगों के लक्षण, बचाव, उपचार एवं सावधानियों के प्रति परामर्श दिया
04 अक्टूबर भिवानी, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में मेदांता द मेडिसीटी अस्पताल के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.आर.के मित्तल ने किया। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजकल बढ़ते प्रदुषण और खाद्य पदार्थों में मिलावट के कारण अनेक गंभीर रोग पनप रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य जांच कराकर हम सही उपचार ले सकते हैं और गंभीर रोग होने पहले ही उसे जड़ से खत्म कर सकते हैं। इस तरह के स्वास्थ्य कैंप अत्यंत लाभदायक हैं। मेदांता अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ. चेतन शर्मा का विश्विद्यालय की ओर से कुलपति प्रो.आर.के मित्तल ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के लगभग दो सौ शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों सहित विधार्थियों का स्वास्थ्य जांचा गया। डॉ.चेतन की टीम ने कर्मचारियों का निशुल्क ब्लडप्रेशर, शुगर, ईसीजी जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया। डॉ.चेतन ने बताया कि बढ़ते प्रदुषण, तनाव, मिलावटी खान-पान और शारीरिक श्रम नहीं करने से अनेक गंभीर रोग पनप रहे हैं जिनमें ह्रदय रोग, डायबिटीज और अन्य दुसरे रोग हैं। समय रहते मरीज को नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। प्रथम स्तर पर पता लगने से गंभीर सो गंभीर रोग का भी उपचार संभव है। उन्होंने ह्रदय रोग में घी, नमक, चिकनाई, धुम्रपान, शराब, तली हुई वस्तुओं से परहेज रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि हम नियमित रूप से व्यायाम कर बिमारियों से बच सकते हैं। कोई स्वास्थ्य तकलीफ होने पर स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सक से परामर्श एवं उपचार अवश्य लें।
मेदांता की टीम में डॉ.चेतन शर्मा के साथ उप प्रबंधक अजय राज, हरीश, नर्सिंग स्टाफ प्रीति और प्रियंका ने स्वास्थ्य शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




