चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय में करोना वायरस पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विश्वविद्यालय के सुक्ष्म जीव विज्ञान के सौजन्य से किया गया प्रतियोगिता का आयोजन
15 फरवरी भिवानी, चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय के प्राणी विज्ञान संकाय के सुक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के सौजन्य से करोना वायरस पर जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीव विज्ञान संकाय के पांच विभागों प्राणी विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, वनस्पति विज्ञान और दवा विज्ञान में भाग लिया।
करोना वायरस पर पोस्टर प्रस्तुति: उद्भव और निहितार्थ प्रतियोगिता में
प्रथम पुरस्कार रितु, सुरूचि,प्रिसी माइक्रोबायोलॉजी विभाग, दूसरा पुरस्कार राहुल, संदीप, किरण फार्मेसी विभाग को तथा तृतीय पुरस्कार
माइक्रोबायोलॉजी से तीसरा आशा, पूनम को दिया गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि डीन फार्मेसी प्रोफेसर संजीव कुमार एवं प्रोफेसर साजिद हुसैन थे। माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ.रेखा एवं डॉ.अखलॉक खान ने जज की भूमिका अदा की।
इस अवसर पर डॉ.पार्वती शर्मा, डॉ.मोनिका सहित प्राणी विज्ञान संकाय के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया।

